फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Panic button will be installed in roadways bus

Ambedkar Nagar News: रोडवेज बस में पैनिक बटन दबते ही पहुंचेगी पुलिस टीम

Thu, 30 Nov 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Panic button will be installed in roadways bus
पैनिक बटन से लैस हुई अकबरपुर परिवहन निगम की बस। -संवाद
महिला सहित अन्य यात्रियों की सुरक्षा होगी बेहतर, अकबरपुर डिपो की 59 बसों में लगाई गई पैनिक बटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए अकबरपुर डिपो की सभी 59 बसों में पैनिक बटन सिस्टम लगा दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा लाभ आने वाले समय में महिला यात्रियों को मिलेगा। इस बटन के दबते ही आपातकाल मदद की जानकारी डायल 112 व बस स्टेशन के कंट्रोल रूम को मिल जाएगी। इससे टीम तत्परता के साथ संबंधित बस में यात्रा कर रहे यात्रियों की मदद तय कर सकेगी।
बस में सफर करने के दौरान कई बार महिला या फिर आम यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में उन्हें पुलिस मदद की जरूरत पड़ जाती है। चलती बस में पुलिस टीम की मदद मिल पाना जल्दी संभव नहीं होता। इससे सबसे ज्यादा मुश्किलें अक्सर महिला यात्रियों को होती हैं। इससे निपटने के लिए ही शासन ने बीते दिनों बसों में विशेष बटन लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ऐसे में अब अकबरपुर डिपो की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुरक्षा की चिंता नहीं होगी। प्रत्येक बसों में 13 पैनिक बटन लगायी जा रही हैं। यात्री को यदि पुलिस मदद की जरूरत पड़ती है तो वह इस बटन का प्रयोग कर सकेगा। बटन दबते ही बस स्टेशन कंट्रोल रूम व डायल 112 कंट्रोल रूम को जानकारी मिल जएगी। इसके बाद डायल 112 कंट्रोल रूम बस के लोकेशन के हिसाब से अपने नजदीकी पुलिस टीम को मौके पर जाने के लिए रवाना करेगी। इससे यात्री को तत्परता के साथ मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी बसों में लगी लगा दी गई बटन
अकबरपुर डिपो की 59 बसों में पैनिक बटन को लगा दिया गया है। बस के अंदर एक तरफ सात व एक तरफ छह बटन लगायी गई है। सिस्टम को ऑनलाइन जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह सेवा शुरू हो जाएगी। आपात स्थिति में मदद के लिए कोई भी यात्री इसका प्रयोग कर सकता है। पुलिस टीम मदद के लिए मौके पर पहुंचेगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर होगी। -सीबी राम, एआरएम, अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed