फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Panchayat Utsav Ghar will be built in every assembly constituency, Shehnai will resonate

Ambedkar Nagar News: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे पंचायत उत्सव घर, गूंजेगी शहनाई

Thu, 12 Jun 2025 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Utsav Ghar will be built in every assembly constituency, Shehnai will resonate
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले किसी भी आयोजन के लिए लोगों को भटकना न पड़े इसके लिए अब सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। जिसके तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक पंचायत उत्सव घर बनाए जाने का निर्णय लिया है। न्यूनतम तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर पंचायत उत्सव घर के निर्माण के लिए 1.41 करोड़ रुपये की राशि खर्च हो होगी। शासन से मिले आदेश के बाद जिले में भी इसके निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। जिले में पांच विधानसभा हैं।
विज्ञापन




गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक भवनों की कमी के चलते के कारण लोगों को अपने कार्यक्रम करने के लिए कोई ठीक जगह नहीं मिल पाती है। कई स्थानों पर तो यह बड़ी विकराल समस्या है। ऐसे में लोगों को अपने कार्य को लेकर किसी बाहरी स्थान या फिर शहरी इलाकों में करना पड़ता है। जिसके कारण उनका पैसा अधिक खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों ने अपना मुद्दा भी बनाया और अब सरकार ने इसकी सहमति भी दे दी है। शासनादेश आने के बाद लोगों को उम्मीद जग गई है। सरकार ने हर विधान सभा क्षेत्र में एक-एक पंचायत उत्सव घर का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। यह भवन ग्राम समाज की या दान की जमीन या फिर अन्य स्रोतों से मिली जमीन पर बनाए जाएंगे। पंचायत उत्सव घर के लिए जमीन के चिह्नीकरण के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----बॉक्स-----



100 लोगों की होगी क्षमता

पंचायत उत्सव भवन में तीन कमरों के साथ ही एक हॉल, स्टेज मंडप के अलावा पुरुष-महिला शौचालय, दिव्यांग शौचालय, रसोईघर आदि का निर्माण होगा। इसकी क्षमता 100 लोगों की होगी। जिन पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन संचालित होंगे, वहां प्राथमिकता के आधार पर इनका निर्माण कराया जाएगा।


--------वर्जन------------

पंचायत उत्सव घर बनाने के लिए शासनादेश आया है। विधानसभा स्तर पर इसका निर्माण होना है। इसके निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है, उपलब्ध हो जाने पर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।

- अवनीश कुमार श्रीवास्तव , डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed