फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Panchayat representatives will choose only the young and educated

युवा व शिक्षित को ही चुनेंगे पंचायत प्रतिनिधि

Tue, 27 Apr 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives will choose only the young and educated
महरुआ। पंचायत चुनाव के लिए मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज कराने के लिए दिन रात एक किए हैं। इन सबके बीच गांव की बागडोर किसके हाथ में दी जाए, इसको लेकर भी चर्चाओं का माहौल गर्म है। मतदाताओं का कहना है कि प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो गांव का विकास निष्पक्ष ढंग से कराएं । ऐसी ही एक चर्चा भीटी विकासखंड के पितांबरपुर गांव में होती मिली। रामचंद्र वर्मा व विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो सभी पात्रों को सभी सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाएं। राजितराम व पप्पू ने कहा कि गांव में आवागमन, शिक्षा,पेयजल, प्रकाश की बड़ी समस्या है। ऐसा प्रतिनिधि होना चाहिए जो इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराएं। रामकरन व दिनेश ने कहा कि प्रतिनिधि युवा व शिक्षित होना चाहिए। ऐसा होने से ही गांव का विकास संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सुभाकरपुर
होगा चौतरफा विकास कार्य
हीरालाल का कहना है कि गांव के चौमुखी विकास के लिए सभी ठोस कदम उठाएंगे। बगैर किसी भेदभाव के निष्पक्ष ढंग से विकास का कार्य कराएंगे। गांव का विकास मनरेगा योजना के तहत कराएंगे, जिससे मनरेगा मजदूरों को अधिक से अधिक कार्य मिल सके।
विज्ञापन

दूर होगा आवागमन संकट
पवन चौरसिया ने कहा कि गांव में आवागमन की बड़ी समस्या है। संपर्क मार्ग व गांव की गलियां गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जीत हासिल होती है, तो न सिर्फ संपर्क मार्ग का निर्माण कराएंगे बल्कि गांव की गलियों को भी सीसी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पीताम्बरपुर
बेहतर होगी मार्ग प्रकाश व्यवस्था
रामनयन ने कहा कि गांव में प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है। ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। ऐसे में यदि मुझे जीत हासिल होती है तो खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के साथ ही आवश्यकतानुसार नई स्ट्रीट लाइट लगाएंगे।
सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त
राजितराम ने कहा कि गांव में जल निकासी की बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए ना सिर्फ क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त कराऊंगा। इसके साथ ही गांव की साफ सफाई व्यवस्था को भी नियमित कराने पर पूरा ध्यान रखा जाएग ताकि गांव में स्वच्छ व स्वस्थ माहौल कायम रखा जा सके।
ग्राम पंचायत हुसेनपुर
महिला शिक्षा पर होगा जोर
विजया देवी ने कहा कि मेरा मानना है कि गांव का विकास तभी हो सकता है, जब गांव की महिलाएं पूरी तरह से शिक्षित हो। ऐसे में महिलाओं को शिक्षित करने का कार्य करूंगी। इसके लिए अभियान चलाकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक भी करूंगी।
विद्यालयों की दशा होगी बेहतर
नीलम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की दिशा व दशा सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम उठाऊँगी। एमडीएम योजना का समुचित लाभ छात्र छात्राओं को मिल सके, इसके लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाएगी। विद्यालय में शिक्षा का माहौल पैदा हो इसके लिए सभी जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
ग्राम पंचायत सेमरी
महिलाओं को मिलेगा हक
कुसुम वर्मा ने कहा कि सदैव महिलाओं के हक की बात करती आई हूं। उनके हक की लड़ाई भी पूरी मजबूती और जिम्मेदारी से लड़ी जाएगी। जीत हासिल होती है तो महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना मेरी प्राथमिकता में शामिल होगा।

महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर
अमिता ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्हें आजीविका मिशन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जिससे वह अपना कार्य खुद कर सके और परिवार का खर्च सुचारु रूप से चला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed