{"_id":"621924eb435e1f390952e72a","slug":"pagoda-started-decorating-for-mahashivratri-ambedkar-nagar-news-lko619429383","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि को लेकर सजने लगे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि को लेकर सजने लगे शिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों की अगुवानी के लिए नगर सहित ग्रामीण अंचलों के शिव मंदिर सजधज कर तैयार होने लगे हैं। श्रीतामेश्वर नाथ महादेव डुहिया, श्रीझारखंड नाथ महादेव छज्जापुर, श्रीनर्मदेश्वर महादेव मंदिर कस्बा कोइराना के अलावा उदासीन आश्रम, मुबारकपुर, छज्जापुर दक्षिण, मीरापुर, हिंदूधाम सहित क्षेत्र के विभिन्न उन सभी मंदिरों में रंग रोगन व सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है, जहां शिवालय स्थापित हैं। एक मार्च को महाशिवरात्रि पर पूजन-अर्चन के लिए सूर्योदय से पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खुल जाएंगे।
महाशिवरात्रि पर्व पर 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर के श्रीनागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का रसपान 22 फरवरी से नगरवासी कर रहे हैं। वहीं अन्य शिवालयों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा।
परंपरागत आयोजन की कड़ी में नगर के मोहल्ला छज्जापुर स्थित श्रीझारखंड नाथ महादेव मंदिर परिसर से श्री शिव विवाह सेवा समिति के तत्वावधान में शिव बरात निकलेगी, जो परंपरा के साथ अपने निर्धारित मार्गों पर भ्रमण करेगी। दूसरी ओर नगर के मोहल्ला मुबारकपुर में स्थित श्रीढिवहारे बाबा मंदिर परिसर से श्री शिव बाल कलां संकीर्तन समाज की अगुवाई में तीन दशक से निकल रही शिव बरात पूरी भव्यता एवं परंपरा के साथ निकलेगी। समिति के संरक्षक राममूरत गुप्त व अध्यक्ष श्रवण मोदनवाल ने बताया कि परंपरागत शिव बरात अपने पूर्व निर्धारित मार्गों पर श्रद्धापूर्वक भ्रमण करेगी। लोग शिव बरात की अगुवानी कर पूजन-अर्चन के साथ स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
फागुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को आयोजित महाशिवरात्रि पर्व पर पूजन=अर्चन की परंपरा में शिव मंदिरों में बेलपत्र, भांग, धतूरा, गेडी, बेर, जौ की बाली, फल, फूल, मिठाई, धूप-दीप आदि अर्पित करने के साथ जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक का प्राविधान तो है ही, भगवान भोले शिव के साथ होली खेलने की भी परंपरा है। इस महापर्व पर शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त रहेगी। उधर, सीओ संतोष कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और शिव बारात के मद्देनजर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।