{"_id":"676df4935601be363760c3d5284d828d","slug":"overload-sugarcane-laden-tractor-trollies-are-couses-of-jaam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों से लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों से लगता जाम
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
सुबह से ही अकबरपुर नगर से होकर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों का अकबरपुर चीनी मिल मिझौड जाना प्रारंभ हो जाता है, जो सिलसिला देर रात तक चलता रहता है। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि यदि ऐसे वाहनों को पहितीपुर मार्ग से होकर चीनी मिल भेजा जाए, तो जाम की समस्या में कुछ हद तक कमीं आ सकती है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी दिन में कई बार ऐसी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। जाम में फंसे अकबरपुर के जवाहिरलाल व अविनाश ने कहा कि जाम की समस्या से राहत दिलाने को लेकर पुलिस प्रशासन ही गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
न तो लंबे समय से अतिक्रमण विरोध अभियान चलाया जा सका है और न ही इस प्रकार के ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्घ किसी प्रकार की कार्रवाई ही की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता डा रमाकांत मिश्र ने कहा कि यदि गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को पहितीपुर मार्ग से चीनी मिल भेजा जाए, तो जाम की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
उधर एएसपी राहुल राज ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।