फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Over loaded tractor trolley turnaround

ओवर लोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

Mon, 14 Dec 2015 11:05 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
बताते चलें कि बीते 2 दिसंबर से अकबरपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई का कार्य
विज्ञापन
प्रारंभ हुआ है। तब से लगातार गन्ना लदे ओवर लोडेड ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली अकबरपुर नगर से होकर गुजर रही हैं।
 
दुर्घटना को दावत देते इस प्रकार के वाहनों पर किसी प्रकार की कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन तनिक भी गंभीर नहीं हो रहा है। नतीजा यह है कि इस प्रकार से एक तरफ जहां जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है, वहीं ओवर लोडेड होने के चलते विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त होते रहते हैं।

ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर आम लोगों द्वारा आए दिन मांग भी की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसी का नतीजा रहा कि सोमवार सुबह अकबरपुर पुराने तहसील के निकट गन्ना लदी ओवर लोडेड ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। उस समय सड़क पर अधिक आवागमन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


ट्रॉली के पलटने से अकबरपुर फैजाबाद मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। लोगों का कहना है कि यदि इस प्रकार से ओवर लोडेड वाहनों के विरुद्ध समय रहते कार्रवाई न की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed