फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Outrage over leaving the most encroached areas

सर्वाधिक अतिक्रमण वाले क्षेत्रों को छोड़ने से आक्रोश

Fri, 20 May 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Outrage over leaving the most encroached areas
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय से अतिक्रमण हटाने के अभियान में नगर पालिका प्रशासन ने सर्वाधिक अतिक्रमण वाले क्षेत्रों से मुंह मोड़ लिया है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि फव्वारा तिराहे से लेकर शहजादपुर चौक तथा उसके आसपास के अलावा सब्जी मंडी क्षेत्र में सर्वाधिक अतिक्रमण है। शासन की मंशा के विपरीत इन क्षेत्रों को जानबूझकर छोड़ दिया गया। क्योंकि इन क्षेत्रों में बड़े व्यापारियों ने ही अवैध कब्जा कर रखा है। कुछ लोग इसकी शिकायत शासन से करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अकबरपुर नगर में गुमटियों, पटरी दुकानों व अवैध निर्माणों को हटाने का दो दिवसीय अभियान शुक्रवार से शुरू हुआ है। नगर पालिका परिषद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह अतिक्रमण वाले क्षेत्र चिह्नित करे। नगर पालिका परिषद ने प्रशासन को जो सूची सौंपी। उसमें नगर के सबसे अतिक्रमण वाले क्षेत्र शहजादपुर को शामिल ही नहीं किया गया। शहजादपुर के फव्वारा तिराहे से लोहिया चौक होते हुए मालीपुर रोड व लोहिया चौक से सब्जी मंडी होते हुए दोस्तपुर रोड व पहितीपुर को जाने वाले मार्ग पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण है।
विज्ञापन

यहां न सिर्फ पटरी दुकानदारों का अवैध कब्जा है, बल्कि बड़े दुकानदार भी पटरियों पर कब्जा जमाए हुए हैं। इससे यहां खरीदारी के लिए आने वाले या फिर इस क्षेत्र के आम नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र से गुजरने वाले आम नागरिकों को भी दिन भर जाम में फंसना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने इन क्षेत्रों का ब्यौरा प्रशासन को नहीं सौंपा। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि दरअसल इन क्षेत्रों में तमाम पहुंच वाले व्यापारियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसलिए जानबूझ कर इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने कहा कि मुख्य सचिव को पत्र भेजने के साथ ही ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सहारा लेकर आपत्ति दर्ज करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed