{"_id":"672e4596bd94c1760a04c1e4","slug":"outrage-over-comments-on-social-media-accused-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-124108-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सोशल मीडिया पर टिप्पणी से आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सोशल मीडिया पर टिप्पणी से आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 08 Nov 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में सोशल मीडिया पर प्रतिकूल टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आक्रोश फैल गया। किछौछा बाजार की दुकानें बंद कर लोगों ने विरोध जताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
किछौछा निवासी युवक शादाब ने बृहस्पतिवार देर शाम फेसबुक पर देवी देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। पुलिस को सूचना मिली तो उसने आरोपी के पिता को एहतियातन थाने बुलाकर पूछताछ की। आरोपी घर पर नहीं मिला। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो नारेबाजी कर बाजार में जुलूस भी निकाला। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकार गुप्त भी शामिल हुए। बाजार में मार्च करने के साथ ही कुछ दुकानों को बंद करा दिया गया। इस बीच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोपहर में दुकानें खुल गईं। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।