फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Outrage in offices for certificates

प्रमाण पत्रों के लिए दफ्तरों में गहमागहमी

Sat, 10 Apr 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Outrage in offices for certificates
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए होने वाले नामांकन प्रक्रिया की तारीख निकट आने के साथ ही अदेय व चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जिला पंचायत कार्यालय व पुलिस लाइन परिसर स्थित कार्यालय में गहमागहमी बढ़ गई है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में दावेदार व उनके प्रतिनिधि संबंधित कार्यालय पहुंचे। इस बीच जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए दोनों ही कार्यालयों में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन होते दिखा। न सिर्फ मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

29 अप्रैल को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के लिए होने वाले मतदान के लिए 17 व 18 अप्रैल को नामांकन होना है। इसे लेकर एक तरफ जहां प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, वहीं विभिन्न पदों के दावेदारों व उनके समर्थकों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। उधर, नामांकन पत्र में लगने वाले जरूरी कागजातों को भी तैयार करने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच नामांकन पत्र में लगने वाले अदेय प्रमाणपत्र बनवाने की होड़ दावेदारों व उनके प्रतिनिधियों में मची हुई है। इसके अलावा नामांकन पत्र में चरित्र प्रमाणपत्र न लगने के बावजूद एहतियात के तौर पर दावेदार बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

अदेय व चरित्र प्रमाणपत्र के लिए सुबह से ही दावेदारों व उनके प्रतिनिधियों का संबंधित कार्यालयों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो शाम तक जारी रहता है। इस बीच कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला पंचायत कार्यालय व पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। न सिर्फ मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित की जा रही है, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया जा रहा है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में दावेदारों व उनके प्रतिनिधियों ने संबंधित कार्यालय पहुंचकर प्रमाणपत्र बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed