{"_id":"68d19599a8149fe7530ce904","slug":"outline-of-events-made-on-durgashtami-gopashtami-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-142513-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दुर्गाष्टमी-गोपाष्टमी पर आयोजनों की बनी रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दुर्गाष्टमी-गोपाष्टमी पर आयोजनों की बनी रूपरेखा
Mon, 22 Sep 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बसखारी(अंबेडकरनगर)। श्री सिद्धेश्वर धाम मोतिगरपुर मंदिर में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की बसखारी प्रखंड का आयोजन किया गया। इस दौरान आगामी दुर्गाष्टमी व गोपाष्टमी जैसे पर्वों के लिए विशेष चर्चा हुई। यह तय किया गया कि इन आयोजनों को प्रखण्ड के अधिक से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिससे समाज में सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक एकजुटता का प्रसार हो सके।
प्रांत सत्संग प्रमुख व पालक अधिकारी श्याम बाबू ने कहा कि कट्टरपंथी सोच रखने वाले समूह और कथित सेवा की आड़ में धर्मांतरण करने वाली ईसाई मिशनरियां, हिंदू जनसंख्या को कमजोर करने में लगी हैं। देश में जब भी संकट आता है, तब केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता ही राहत कार्यों में सबसे आगे दिखाई देते हैं। अन्य किसी संगठन की उपस्थिति नहीं दिखती है। इस दिशा में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, साथ ही खंड स्तर पर समितियों के गठन और संगठन विस्तार की योजना को भी बल दिया गया। इस दौरान दशरथ गुप्ता, विकास पांडे, अभिषेक गुप्ता, प्रवेश यादव, संतोष, आचार्य अर्जुन, दीपक कन्नौजिया, दीपक श्रीवास्तव, कमलेश साहू, संदीप पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।