Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Out of 1300 OPD, 300 were found suffering from viral fever

Ambedkar Nagar News: 1300 की ओपीडी में 300 वायरल फीवर से पीड़ित मिले

Tue, 25 Feb 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Out of 1300 OPD, 300 were found suffering from viral fever
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लेकर लगी मरीजों व तीमारदारों की कतार।
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। 1300 रोगियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 300 से ज्यादा वायरल फीवर से पीड़ित थे। सर्दी, जुकाम के मरीजों की संख्या भी ज्यादा थी। भीड़ ज्यादा होने के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी रहीं। दवा, जांच और चिकित्सीय परामर्श के लिए रोगियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर के सदरपुर में रहने वाले रामसुधार यादव सुबह 11 बजे दवा काउंटर के बाहर अपनी बारी आने का इंतजार करते मिले। बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दवा लेने के लिए आए हैं। भीड़ काफी है। एक घंटे से लाइन में लगे हैं। भीटी क्षेत्र के जजौरा निवासी सत्य नारायण ने बताया कि वह सीने में दर्द की समस्या से परेशान हैं। चिकित्सक ने एक्सरे कराने के लिए कहा। यहां पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी है। एक से दो घंटे इंतजार के बाद नंबर आ रहा है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. योगेश वर्मा ने बताया कि इन दिनों सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को करीब 350 मरीजों का उपचार किया, जिनमें 300 के करीब बुखार से पीड़ित थे। बताया कि बदलते मौसम में जरा सी असावधानी लोगों को बीमार कर रही है। ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करें। ठंडा पानी और ठंडी तासीर के पेय से दूरी बनाकर रखें। सुबह हल्का गुनगुना पानी पिएं। जुकाम हो तो भाप ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला व्हीलचेयर, मां को गोद में उठाकर ओपीडी में कराया इलाज
सुल्तानपुर जिले के रुपेनपुुर गांव निवासी मोनू यादव अपनी मां निर्मला का इलाज कराने जिला अस्पताल आए थे, जो लकवा से ग्रसित हैं। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर नहीं मिला तो वह मां को गोद में उठाकर ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। बताया कि परिसर में ही व्हीलचेयर या स्ट्रेचर होना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को इलाज कराने में असुविधा न हो।

मरीजों का रखा जाता है पूरा ख्याल
जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान दिया जाता है। सोमवार को मरीजों की संख्या में इजाफा हो जाता है। सभी को बेहतर सुविधा देने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर पर्याप्त संख्या में हैं। -डॉ. ओमप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लेकर लगी मरीजों व तीमारदारों की कतार।

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लेकर लगी मरीजों व तीमारदारों की कतार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article