फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Opposition is misleading the youth

युवाओं को गुमराह कर रहा विपक्ष

Thu, 23 Jun 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Opposition is misleading the youth
आलापुर (अंबेडकरनगर)। अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष युवाओं को गुमराह कर रहा है। उन्हें मुश्किलों में डाल रहा है लेकिन युवा किसी के बहकावे में आने वाले नहीं है। वे विपक्ष की बातों को दरकिनार कर इन मुद्दों से अपने को अलग कर रहे हैं। ये विचार देवरिया जनपद के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने गुरुवार को आलापुर निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि देश पीएम मोदी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह बात विपक्ष को पच नहीं रही है। इसीलिए समय-समय पर जनता को भड़का कर समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में चल रही सरकार पूरी तरह आम जनमानस के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। केंद्र व प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचा रही है। इससे लोगों के जीवन में खुशहाली आने के साथ जीवनस्तर भी बेहतर हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार विद्युत, सड़क, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि क्षेेत्रों में नित नये सुधार तय कर रही है। इसका लाभ भी आम जनमानस को सीधे तौर पर मिल रहा है। सांसद ने आलापुर थाने के अछती गांव के एक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये पीड़ित को न्याय का भरोसा दिलाया। कहा कि मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सांसद का पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, मीडिया प्रभारी नीरज सोनी, मंडल महामंत्री अशोक गुप्ता, अलगू मद्धेशिया आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अनूप मद्धेशिया, आयुष त्रिपाठी, धर्मेंद्र गौतम, शिशिर चौरसिया, रामप्रकाश श्रीवास्तव, सोनू गौड़, रमेश यादव, रवि साहू व राजबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed