फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Operation started in CHC Tanda after six years

छह साल बाद सीएचसी टांडा में ऑपरेशन शुरू

Sun, 07 Aug 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Operation started in CHC Tanda after six years
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा नगर व आसपास क्षेत्र की प्रसव पीड़िताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। ऑपरेशन के लिए अब उन्हें जिला अस्पताल या फिर निजी अस्पतालों तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। लगभग छह वर्ष बाद फिर से सीएचसी टांडा में ऑपरेशन की सुविधा प्रारंभ हो गई है। शनिवार शाम चिकित्सकों की टीम ने छह वर्ष बाद पहला सफल ऑपरेशन किया।
विज्ञापन

लगभग छह वर्ष तक सीएचसी टांडा में ऑपरेशन की सुविधा पूरी तरह से ठप होने के बाद फिर से प्रारंभ हो गई है। सीएचसी टांडा में छह वर्ष पहले न सिर्फ सीजेरियन, बल्कि अन्य कई प्रकार के सामान्य ऑपरेशन हुआ करते थे। स्टॉफ व आवश्यक उपकरणों की कमी के चलते वर्षों पहले ऑपरेशन का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। नतीजा यह रहा कि ऑपरेशन के लिए मरीजों को या तो जिला अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ती थी या फिर निजी अस्पताल की शरण लेनी पड़ रही थी। इसमें कई बार मरीजों के समक्ष ज्यादा भागदौड़ व खर्च की मुश्किलें उत्पन्न हो जाती थीं।
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या प्रसव संबंधी ऑपरेशन को लेकर हो रही थी। समय-समय पर ऑपरेशन की सुविधा फिर से प्रारंभ किए जाने की मांग नागरिकों की ओर से की जा रही थी। इस संबंध में सीएमओ, डीएम से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक से मांग हुई थी। बीते दिनों जिला अस्पताल में गायनोलॉजिस्ट के तौर पर डॉ. रंजीत वर्मा ने काम संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल संचालन के दौरान एनेस्थीसिया के लिए तैनात चिकित्सक को डीएम ने बड़े ऑपरेशन के दौरान सेवाएं देने का निर्देश दे रखा था। इन सबके चलते लगभग छह वर्ष बाद फिर से से सीएचसी टांडा में ऑपरेशन का कार्य प्रारंभ हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली।
सफलतापूर्वक हुआ पहला ऑपरेशन
सीएचसी टांडा में शनिवार शाम पहला सफल सीजेरियन आपॅरेशन हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश वर्मा ने बताया कि शनिवार को प्रसव पीड़ा के बाद काजीपुर निवासी चांद नूरी को परिजनों ने भर्ती कराया था। सामान्य रूप से डिलीवरी न होने पर सर्जन डॉ. रंजीत वर्मा, डॉ. जितेंद्र गुप्ता, डॉ. गौहर अंसारी व ओटी टेक्नीशियन विकास की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। बताया कि मौजूदा समय मेें जच्चा व बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। खून की कमी वालों को ही ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

सराहनीय है कदम
छज्जापुर निवासी रहमान व मोहम्मद उमर ने कहा कि सीएचसी टांडा में छह वर्ष बाद फिर से ऑपरेशन की सुविधा प्रारंभ हुई है। यह अत्यंत सराहनीय कदम है। अब ऑपरेशन के लिए मरीजों को जिला अस्पताल तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अलीगंज के उमेश सोनी व जितेंद्र अग्रवाल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि ऑपरेशन की सुविधा फिर से प्रारंभ होने पर अब मरीजों को निजी अस्पताल की शरण लेने से राहत मिलेगी। डीएम के अथक प्रयास से छह वर्ष बाद आपरेशन की सुविधा प्रारंभ हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed