{"_id":"6a020eba3111961ca806a06f","slug":"operation-of-schools-affected-by-census-duty-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-156204-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जनगणना ड्यूटी से स्कूलों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जनगणना ड्यूटी से स्कूलों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जनगणना ड्यूटी के कारण प्राथमिक विद्यालयों के संचालन में आ रही बाधाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा डीएम, सीडीओ व बीएसए को पत्र के माध्यम से बताया कि जनपद के कई विद्यालय एकल शिक्षक वाले हो गए हैं। कुछ विद्यालय तो पूरी तरह बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
संघ ने बताया कि फरवरी माह में होने वाली विद्यालयी परीक्षाएं, निपुण परीक्षा और बोर्ड परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी। अधिकांश विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्र बूथ लेवल पदाधिकारी हैं। वे अब भी तहसीलों से वापस किए गए डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। इन परिस्थितियों में नामांकन, शैक्षिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन व्यवस्था और ऑनलाइन प्रविष्टि जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित होंगे। संघ ने डीएम से शिक्षक और छात्र हित में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
संघ ने 30 अप्रैल सीडीओ को भी इस संबंध में अवगत कराया था। उस समय विद्यालयों के संचालन संबंधी परेशानियों की आशंकाएं जताई गई थीं। इस पर अपर जिला अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता भी हुई थी। इसके बाद बीएसए ने सभी बीईओ से ड्यूटी के कारण बंद या एकल हो रहे विद्यालयों की जानकारी मांगी थी। हालांकि, जनगणना ड्यूटी सुनिश्चित होने के बाद भी बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की ड्यूटी लगी हुई है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। संघ ने सवाल उठाया है कि इन परिस्थितियों में विद्यालयों का सुचारु संचालन कैसे संभव होगा।
विज्ञापन
इन विद्यालयों में सभी स्टाफ की लगी ड्यूटी
भीटी के प्राथमिक विद्यालय हीड़ी पकड़िया, चिउटीपारा, केवारी परमानंद, पूरेदरबार, मेढवा, जैतपुर खास, नरायनपुर, मिझौड़ा, केवटाही, असगवा, सया, मुस्तफाबाद, बिलोलपुर, टेमा, सझवा मझवा, मानिकपुर, गोसाई का पूरा, रनीवा कर्माजीत, धरमपुर, परखरभारी, बेलवना, सेनपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय हीड़ी पकड़िया व पूरेदरबार, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गोइथा, उमरावा, मंझनपुर, बौरे, दहेमा, पमोली शामिल हैं। इसके अलावा टांडा में 41 विद्यालय एकल हो जाएंगे। वहीं, कुछ अन्य विद्यालयों में भी ऐसी ही स्थिति देखी जा रही है।