फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only six percent of paddy purchases in a month

एक माह में हुई सिर्फ छह प्रतिशत धान की खरीद

Wed, 02 Dec 2015 11:40 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

एक  माह में मात्र छह प्रतिशत की खरीद होने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फरवरी माह के अंत तक होने वाली खरीद के दौरान लक्ष्य की पूर्ति कैसे व किस हद तक की जा सकेगी।

विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर प्रभारियों की मनमानी के चलते किसानों को मजबूरन अपना धान औने-पौने दामों पर आढ़तियों के हाथों बेचना पड़ रहा है। धान खरीद की धीमी गति के पीछे एक कारण जहां भंडारण की समस्या बताया जा रहा है, वहीं धान की अच्छी उपज का न होना भी इसमें बाधक बन रही है।
विज्ञापन


किसानों को धान की बिक्री के लिए एक केंद्र से दूसरे केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है, लेकिन इसके बाद भी उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। बताते चलें कि विगत वर्ष धान की खरीद जहां अक्तूबर माह से शुरू हुई थी, वहीं इस वर्ष इसकी शुरूआत नवंबर माह से हुई है। किसानों को अपना धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छह एजेंसियों के कुल 48 केंद्रों की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबके बाद भी जिले में धान खरीद का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्केटिंग द्वारा 20 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 1915.07 मीट्रिक टन, पीसीएफ द्वारा 34 हजार 500 मीट्रिक टन के सापेक्ष 1221.44 एमटी, यूपी स्टेट एग्रो द्वारा एक हजार एमटी के सापेक्ष 56.60 एमटी, यूपीएसएस द्वारा छह हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 387.10 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा 3500 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 366.60 एमटी व भारतीय खाद्य निगम द्वारा छह हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष मात्र 4.28 मीट्रिक टन की खरीद की जा सकी है।

इस प्रकार 65 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 3951.09 मीट्रिक टन धान की ही खरीद अब तक हो सकी है, जो कि लक्ष्य के सापेक्ष मात्र छह प्रतिशत है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed