फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only rumor is the news of child theft gang

सिर्फ अफवाह है बच्चा चोरी गैंग की खबर

Wed, 07 Sep 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Only rumor is the news of child theft gang
अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने जनपदवासियों को बच्चा चोरी गैंग के सक्रिय होने की अफवाहों से बचने की सलाह दी है। कहा कि जिले में ऐसी कोई घटना अब तक सामने नहीं आयी है। पिछले दिनों की तरह इस बार भी सिर्फ अफवाह है। आम नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे इन झूठी खबरों का हिस्सा न बनें।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बच्चा चोरी गैंग की अफवाह फैलायी जा रही है। कोई भी झूठी खबर फैलाना कानूनन अपराध है। इन अफवाहों की वजह से कई बार आम नागरिकों के गुस्से का शिकार फेरी लगाकर सामान बेचने वाले, भिखारियों व वेशभूषा से संदिग्ध देखने वाले लोग हो जाते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने ग्रामीणों व आम नागरिकों को धैर्य बरतने की सलाह दी। कहा कि पूरे जिले में पुलिस टीम सक्रियता से काम कर रही है। ग्राम प्रधानों से भी कहा गया कि ऐसी अफवाह फैलाने वालों को चिंहिंत करें। साथ ही ग्रामाीणों को अफवाहों से बचने के लिए सलाह दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने ग्रामीणों से झुंड बनाकर लाठी-डंडा लेकर न घूमने को कहा है। कहा कि यदि कोई संदिग्ध उनकी पकड़ में आता है तो वह उसके साथ मारपीट न करें, बल्कि डायल 112 या फिर नजदीकी थाना पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed