Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only 111 drinking water projects out of 571 were completed, lack of funds also hindered

Ambedkar Nagar News: 571 में सिर्फ 111 पेयजल परियोजनाएं पूरीं, धन की कमी भी रोड़ा

Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Only 111 drinking water projects out of 571 were completed, lack of funds also hindered
भियांव के सेमरा में अधूरी पड़ी पानी टंकी। 
अंबेडकरनगर। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 1771 करोड़ रुपये की लागत से 571 परियोजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से अब तक सिर्फ 111 को ही शत प्रतिशत पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है। ओवरहेड टैंक निर्माण की प्रगति सबसे खराब चल रही है। इस बीच बजट न मिलने से काम की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। हालात यह हो गए हैं कि मार्च माह में भी काम पूरा होने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 1573 राजस्व गांवों को जल जीवन मिशन के तहत हर घर स्वच्छ जल मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए दो चरण में जिले में कुल 571 परियोजनाएं स्वीकृत हुई थीं, जिनकी लागत करीब 1770 करोड़ रुपये थी। अब तक पेयजल आपूर्ति के लिए नामित संस्थाओं वेल्प्सन मुंबई और विंध्या टेलीलिंक ने 60 प्रतिशत से अधिक धनराशि खर्च कर ली है, लेकिन इसके बाद भी महज 111 परियोजनाओं को पूर्ण किया जा सका है। यह हालात तब हैं, जब जल जीवन मिशन की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा हो रही है। कार्यदायी संस्थाओं को सितंबर 2024 से बजट भी मिलना बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि कार्यदायी संस्थाएं अब तक खर्च की गई धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं प्रस्तुत कर पाई है। इतना ही नहीं काम पूरा दिखाने के लिए फर्जी रिपोर्टिंग भी की जा रही है। बीते दिनों सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की जांच में इसका खुलासा भी हुआ था।
विज्ञापन

डीएम का आदेश, फिर भी ब्लैकलिस्ट नहीं हुई कंपनी
बीती 13 जनवरी को डीएम अविनाश सिंह ने जल जीवन मिशन योजना के तहत परियोजनाओं की प्रगति खराब मिलने पर विंध्या टेलीलिंक लिमिटेड को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि शासन को पत्राचार करते हुए प्रक्रिया पूरी कराई जाए, लेकिन इसके बाद भी आज तक कार्रवाई के नाम पर कोई पत्राचार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च तक ही है मोहलत

जल जीवन मिशन के दूसरे चरण से चल रही योजनाओं में अब तक बड़ी संख्या में परियोजनाएं पूर्ण नहीं है। विभाग भले ही इनको पूर्ण बताएं लेकिन हकीकत इससे जुदा है। पहले साल दिसंबर के अंत में काम को पूरा करना था लेकिन पूरा नहीं हो सका। इसके लिए अब मार्च तक का समय दिया गया है।

बजट के अभाव में धीमी है काम की रफ्तार

750 गांवों में जल आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। 150 गांवों में ओवरहेड टैंक से पानी दिया जा रहा है। दो लाख 97 हजार 740 में 90 प्रतिशत लोगों को कनेक्शन भी उपलब्ध करा दिया गया है। बजट के अभाव में काम की रफ्तार धीमी है। समय से काम पूरा करा लिया जाएगा। -कमलाशंकर, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article