फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Online slips started being received for matching with prisoners

Ambedkar Nagar News: बंदियोंं से मिलान के लिए मिलने लगी ऑनलाइन पर्ची

Fri, 06 Sep 2024 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Online slips started being received for matching with prisoners
अंबेडकरनगर। जिला कारागार में निरुद्ध 500 से अधिक कैदियोंं से मिलने में स्वजनों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। जेल प्रशासन की ओर से बंदी के परिजनों के लिए मुलाकात की ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है। यहां नई आनलाइन पर्ची व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके लिए मुलाकाती को ऑनलाइन आवेदन कराना होगा।
विज्ञापन

जिला कारागार में विभिन्न अपराधों में 500 से ज्यादा लोग निरुद्ध हैं। जेल में औसतन बंदियों से मुलाकात के लिए रोजाना 50 से अधिक लोग आते हैं। इसके लिए सुबह आठ बजे से मुलाकाती पर्ची लगाने के बाद लाइन में लगना पड़ता है। आईडी प्रूफ आदि दिखाने होते हैं। अब जेल प्रशासन ने डिजिटल तरीके को लागू कर मुलाकात की जटिल प्रक्रिया को बेहद सरल कर दिया है। शासन के निर्णय के अनुसार ऑनलाइन पर्ची सिस्टम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इसमें सभी बंदियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया गया है, ताकि कोई असुविधा न हो। जानकारी के अनुसार परिजन बंदियों से रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन मुलाकात कर सकेंगे। मुलाकात के अलावा बंदियों द्वारा सप्ताह में दो दिन पांच-पांच मिनट अपने परिजन से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बात करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए बंदी के परिजनोंं को ऑनलाइन एंड्राइड फोन या लैपटाॅप में eprison.nic.in पर जाकर ई- मुलाकात अथवा न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। विजिटर डिटेल वाले कॉलम में अपना विवरण और बंदी का नाम भरकर सबमिट करने पर मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उसे भरने के बाद बाद रिफरेंस नंबर मिल जाएगा। रिफरेंस नंबर को इंटर योर रजिस्ट्रेशन नंबर पर भरकर क्लिक करेंगे तो कारागार से मुलाकात स्वीकृत हो जाएगी। इसके बाद अपने मेल आइडी से उसका प्रिंट निकालकर कारागार पहुंचकर मुलाकात काउंटर से संपर्क कर दोपहर बारह बजे तक किसी भी समय मुलाकात की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से ले सकते हैं नंबर
जेल में बंदियों से मिलाने के लिए ऑनलाइन सुविधा चालू है। बंदियोंं के परिजन अपने मोबाइल से ऑनलाइन नंबर लगाकर बंदियों से मिल सकते हैं। इसके लिए उन्हें जेल आकर नंबर लगाने की जरूरत नहीं है। - शशिकांत मिश्र, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed