फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Online shopping on Eid festival is causing problems for local traders

Ambedkar Nagar News: ईद के त्योहार पर ऑनलाइन शॉपिंग से स्थानीय व्यापारी बेहाल

Tue, 18 Mar 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 18 Mar 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Online shopping on Eid festival is causing problems for local traders
इमरान गांधी
किछौछा (अंबेडकरनगर)। ईद के लिए लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है। इसमें छुटपुट और रोजमर्रा की वस्तुओं को छोड़ दिया जाए तो शेष सभी चीजों की खरीदारी ऑनलाइन ही की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय व्यापारी बेहाल हैं और लोगों से बाजार आकर खरीदारी करने की अपील कर रहे हैं। ईद के मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी खरीदारी स्थानीय दुकानों से करें और ऑनलाइन शॉपिंग से बचें।
विज्ञापन

उनका कहना है कि छोटे व्यापारी और दुकानदार इस त्योहार के सहारे अपनी रोज़ी-रोटी कमाते हैं। यदि लोग ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे तो उनका व्यवसाय प्रभावित होगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी और मंदी के दौर के बाद छोटे व्यवसाइयों को अब सहारे की जरूरत है। ऐसे में यदि लोग अपने आसपास के दुकानदारों से सामान खरीदेंगे तो इससे न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जरूरतमंद व्यापारियों की भी मदद होगी। स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने से ग्राहकों को भी अच्छी गुणवत्ता और उचित दाम पर सामान मिल सकता है।
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति में करें सुधार
फोटो- 25 -
ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई है। यदि त्योहारों के मौके पर लोग बाजारों में आकर खरीदारी करेंगे तो इससे स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी और शहर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इमरान गांधी
------------------------
कॉरपोरेट कंपनियों को न पहुंचाएं फायदा
फोटो- 26
ऑनलाइन शॉपिंग से बड़े कॉरपोरेट कंपनियों को फायदा होता है, जबकि स्थानीय व्यापारी आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं। इससे रोजगार के अवसर भी घट रहे हैं और बाजार में असमानता बढ़ रही है। इसलिए अपने स्थानीय दुकानदारों से ही खरीदारी करें।

- अब्दुल हाफिज
-----------------
बाजार में बढ़ाएं राैनक
फोटो- 27
ऑनलाइन की बजाय बाजारों में खरीदारी करने से त्योहार की रौनक और उत्साह और अधिक बढ़ जाता है। साथ ही वे अपने स्थानीय व्यापारियों की मदद भी कर सकते हैं। इससे समाज में समृद्धि और सहयोग की भावना बनी रहे।
- फैजान अशरफ

---------------
आजीविका करें मजबूत
फोटो- 28
कोरोना काल में जब ऑनलाइन सेवाएं बाधित थीं, तब इन्हीं स्थानीय दुकानदारों ने जरूरतमंदों तक आवश्यक सामान पहुंचाया और हर संभव मदद की। अब समय आ गया है कि हम भी उनके प्रति अपना आभार प्रकट करें और उनकी आजीविका को मजबूत करने में सहयोग दें।
- फिरोज अहमद सिद्दीकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed