फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One woman died due to lightning, the condition of another critical

बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
One woman died due to lightning, the condition of another critical
जलालपुर। गरज चमक के साथ हुई बारिश के बीच शुक्रवार को अपराह्न कटका थाना अंतर्गत सेमरा गांव में बिजली गिर गई। इससे धान की रोपाई कर रहीं दो महिलाएं चपेट में आ गईं। इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सीएचसी रफीगंज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कटका थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी निर्मला (40) पत्नी पप्पू व सरोजा (35) पत्नी रोहित शुक्रवार को खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। दोनों महिलाएं मजदूर के तौर पर धान की रोपाई में लगी हुई थीं। बताया जाता है कि दोपहर बाद अचानक तेज हवा व गरज चमक के बीच बारिश शुरू हो गई। इसके बाद भी महिलाएं धान की रोपाई में लगी रहीं। बताया जाता है कि इसी बीच तेज गरज चमक के साथ बिजली खेत में गिर पड़ी। इससे दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस बीच सांस चलने की उम्मीद में दोनों महिलाओं को सीएचसी रफीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने निर्मला को मृत घोषित कर दिया। सरोजा की हालत गंभीर बनी हुई है। कटका थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed