{"_id":"7ecb8ad2dce25012f0641a743bdbcc35","slug":"one-million-price-of-goods-stolen-including-cash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नगदी समेत एक लाख का माल चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगदी समेत एक लाख का माल चुराया
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी गयाप्रसाद धुरिया पुत्र भगौतीदीन मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। रविवार को वह 60 हजार रुपये नगद व अन्य सामान लेकर घर आया था। बताया जाता है कि उसका छोटा भाई इन दिनों बीमार चल रहा है। उसका आपरेशन होना है। इसी के लिए वह गांव आया हुआ था।
विज्ञापन
बुधवार रात्रि गयाप्रसाद व परिवार के अन्य सदस्य बरामदे में सोए हुए थे। जब वे सभी गुरुवार सुबह जागे और अंदर गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। कमरे में सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा हुआ था। साथ ही घर के पीछे की दीवार में नकब लगी हुई थी। जानकारी होने पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक चोरों ने 60 हजार रुपये नगदी सहित एक सोने की चेन व अंगूठी, चांदी की पायल, कपड़ों से भरे चार बाक्स व एक बैग पार कर दिया। एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन