{"_id":"605783138ebc3ee63965e66d","slug":"one-lakh-people-faced-power-crisis-for-six-hours-ambedkar-nagar-news-lko5707139114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख लोगों ने छह घंटे झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख लोगों ने छह घंटे झेला बिजली संकट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गर्मी को देखते हुए उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध हो सके, इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन
ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के सभी नौ फीडरों पर अभियान चलाकर न सिर्फ उनकी मरम्मत की गई, बल्कि इंसुलेटर व वायर भी बदले गए। इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र के आसपास अकबरपुर टांडा मार्ग पर सुचारु विद्युत आपूर्ति में बाधक बन रहे पेड़ों की डालों को भी काटा गया। ऐसे में लगभग 6 घंटे तक सभी फीडरों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे संबंधित फीडरों से जुड़ी लगभग 1 लाख आबादी को बिजली से वंचित रहना पड़ा।
लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। न सिर्फ जर्जर हो चुके उपकरणों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है, बल्कि जर्जर हो चुके तार व विद्युत खंभे भी बदले जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को अवकाश के बीच अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के सभी नौ फीडर साउथ वेस्ट, कुर्कीबाजार, पटेलनगर, टाउन फीडर, वीआईपी फीडर, कंपोजिटमेंट, एलआईसी गली, सब स्टेशन व स्पेयर फीडर की मरम्मत की गई। यह कार्य सुबह साढ़े 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलता रहा। इस दौरान कर्मचारी फीडरों की मरम्मत करने में जुटे रहे। जगह-जगह न सिर्फ इंसुलेटर, बल्कि वायर भी बदले गए।
इतना ही नहीं, विद्युत उपकेंद्र के आसपास अकबरपुर टांडा मार्ग पर ऐसे पेड़ों की डालों को भी काटा गया, जो सुचारु विद्युत आपूर्ति में बाधक बन रहे थे। पटेलनगर, अकबरपुर बस स्टेशन व कलेक्ट्रेट के पास सड़क के किनारे पेड़ों की डालों को काटा गया। डालों को काटे जाने के दौरान संबंधित मार्ग पर आवागमन करने वालों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सुरक्षा के सभी जरूरी प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
बिजली न मिलने से कार्य प्रभावित
अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते लगभग छह घंटे तक सभी नौ फीडरों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे सुबह साढ़े 10 से शाम 4 बजे तक संबंधित फीडरों से जुड़ी लगभग 1 लाख आबादी को बिजली नहीं मिल सकी। इससे विभिन्न प्रकार के कार्य प्रभावित हुए। हालांकि उपकेंद्र में मरम्मत को लेकर लगभग छह घंटे बिजली न रहने की जानकारी एक दिन पहले ही पावर कॉर्पोरेशन ने दी थी। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों ने पेयजल आदि की व्यवस्था पहले ही पूर्ण कर ली थी।
मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल
उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध हो सके, इसके लिए रविवार को उपकेंद्र के सभी नौ फीडरों में मरम्मत का कार्य हुआ। उपभोक्ताओं को इस दौरान किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए एक दिन पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई थी। रविवार शाम तक मरम्मत का कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
- वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर