Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One has to take risks to perform one's duty: Preacher

कर्तव्य पालन के लिए उठाना पड़ता है जोखिम : प्रवाचक

Tue, 17 Feb 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
One has to take risks to perform one's duty: Preacher
भीटी। क्षेत्र के सम्मनपुर छितौनिया में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वामन अवतार और कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का वर्णन किया गया। प्रवाचक प्रवीण कृष्ण ने बताया कि भगवान विष्णु ने दैत्यराज बलि के अहंकार को समाप्त करने और देवताओं के हितों की रक्षा के लिए वामन अवतार धारण किया।
विज्ञापन

बाल ब्राह्मण के रूप में प्रकट होकर उन्होंने बलि से तीन पग भूमि का दान मांगा। बलि की ओर से वचन देने के बाद वामन ने विराट रूप धारण कर एक पग में पृथ्वी और दूसरे पग में आकाश नाप लिया। तीसरे पग के लिए स्थान न बचने पर बलि ने अपना सिर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

देवकी और वासुदेव की आठवीं संतान के रूप में भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को मथुरा में कंस के कारागार में कृष्ण का जन्म हुआ। जन्म लेते ही कारागार के बंधन स्वत: खुल गए। कंस के भय से वासुदेव नवजात बालक को लेकर यमुना पार कर गोकुल पहुंचे। वहां नंद और यशोदा के यहां जन्मी कन्या के साथ अदला-बदली कर बालक को सुरक्षित रखा गया। पद और शक्ति स्थायी नहीं हैं। कथा के बाद मंच पर जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन और मंगल गीतों के बीच उपस्थित श्रद्धालुओं ने झूला सजाकर बाल स्वरूप का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारे का हुआ आयोजन
मालीपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर बेवाना के मुसईतपुर गांव स्थित प्राचीन स्वयंभू झारखंडेश्वर मंदिर में सोमवार देर शाम भंडारे और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed