फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Old man returning with vegetables dies after being cut from the train

सब्जी लेकर लौट रहे वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 11 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Old man returning with vegetables dies after being cut from the train
अंबेडकरनगर। सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहे वृद्ध की बनगांव मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत सोनहरा गांव निवासी त्रिभुवन (62) शनिवार देर शाम अकबरपुर मंडी से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि बनगांव मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने पर वह साइकिल खड़ी कर लघुशंका के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ चले गए। इस बीच कैफियात एक्सप्रेस के गुजरने के बाद रेलवे क्रॉसिंग खुल गई, लेकिन त्रिभुवन नहीं लौटे। इस पर वहां मौजूद कुछ लोग उनकी तलाश में रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर आगे बढ़े, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। रेलवे ट्रैक पर वृद्ध का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्रिभुवन के पुत्र मनीष ने बताया कि उसके पिता प्रतिदिन अपराह्न बाद साइकिल से सब्जी लेने के लिए शहजादपुर स्थित सब्जी मंडी जाते थे और देर शाम लौटते थे। शनिवार को भी वह साइकिल से सब्जी लेने के लिए निकले थे, लेकिन वह घर नहीं लौटे। त्रिभुवन की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed