फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Old man dies in road accident, condition of four is critical

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, चार की हालत गंभीर

Wed, 30 Oct 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 30 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Old man dies in road accident, condition of four is critical
अंबेडकरनगर। अकबरपुर टांडा मार्ग पर सोमवार देर शाम दो चार पहिया वाहनोंं की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसकी चपेट में आकर पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों को भी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आलापुर थानाक्षेत्र के आमादरवेशपुर निवासी अच्छेलाल (65) की पत्नी अरगा देवी की तबीयत सोमवार देर शाम अचानक बिगड़ गई। पति अच्छेलाल अपनी बेटी लक्ष्मी (26) पौत्र निखिल (20) और भाभी के साथ सोमवार देर शाम पत्नी अरगादेवी को कार से लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। डॉक्टरोंं ने पत्नी की हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद सभी लोग अरगादेवी को लेकर लखनऊ के लिए निकल पड़े। इस दौरान वाहन निखिल चला रहा था।
विज्ञापन

टांडा-अकबरपुर मार्ग के सूरापुर इलाके में अकबरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित जाइलो ने अच्छेलाल की कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार मचने लगी। मदद के लिए पहुंची स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने गंघायल वृद्ध अच्छेलाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल लक्ष्मी, निखिल और अरगादेवी को गंभीर हालत में लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने वाले दूसरे वाहन पर सवार लोग मौके से कार को छोड़ कर भाग निकले। टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बाद गांव में छाया मातम
धनतेरस के दिन सड़क हादसे में वृद्ध की मौत व एक ही परिवार के चार लोगोंं की हालत गंभीर होने की सूचना पहुंचने पर गांव में मातम छा गया। गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि अच्छेलाल बहुत ही हंसमुख थे। सड़क हादसे में उनकी मौत की खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। पीड़ित के परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed