फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Office

ताक पर रखे शासन के निर्देश, उद्यान विभाग के कार्यालय में दिखी कर्मियों की मनमानी

Thu, 05 Nov 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Office
फोटो-04 अंबेडकरनगर के उद्यान विभाग में इस तरह धूल फांक रही फाइल व बीज। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राजकीय उद्यान विभाग के कर्मचारियों की मनमानी गुरुवार को सामने आयी। कार्यालय पर अधिकारी की गैर मौजूदगी का फायदा भी कर्मचारी उठाते नजर आए। सुबह साढ़े 10 बज चुके थे लेकिन कर्मचारी विभागीय कामकाज को लेकर पूरी तरह बेपरवाह दिखे। कार्यालय में झाडू तक नहीं लग सकी थी, और न ही कुर्सी मेज साफ किया गया था। तीन कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो थे, लेकिन कक्ष में बैठने की बजाए बाहर बैठे मिले। जिला उद्यान अधिकारी भी कार्यालय नहीं पहुंच सके थे। कार्यालय में कागजातों को भी मनमाने तरीके से रखा गया था। फाइलों पर धूल जमी थी, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्हें सुरक्षित रखने की फिक्र किसी को नहीं है।
विज्ञापन

किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने वाला राजकीय उद्यान विभाग कार्यालय में पूरी तरह मनमानी का माहौल है। राजकीय अंबेडकर पार्क के पास स्थित कार्यालय में अक्सर उच्चाधिकारियों का दौरा नहीं होता। ऐसे में यहां तैनात अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी को लेकर बेफिक्र दिखते हैं। अक्सर कार्यालय में अधिकांश कर्मचारी गायब रहते हैं। किसानों की मिल रही शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अमर उजाला टीम गुरुवार को राजकीय उद्यान विभाग पहुंच गई। घड़ी में साढ़े 10 बजे थे। कार्यालय में जिला उद्यान अधिकारी समेत कुल 7 कर्मचारियों की तैनाती है। इनमें से सिर्फ 3 ही मौजूद मिले। कार्यालय पहुंचे कर्मचारी भी अपने कक्ष में मौजूद रहने की बजाए बाहर बैठे थे। मनमानी का आलम यह कि चहुंओर गंदगी फैली थी। कार्यालय में झाडू तक नहीं लग सका था। टीम ने जैसे ही उद्यान अधिकारी के कक्ष तस्वीर खींची, तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन फानन कर्मचारी अपने अपने कमरों की तरफ रुख करने लगे। इसके बाद कार्यालय की सफाई करने की भी सुध हो गई। कार्यालय में सहायक उद्यान अधिकारी सुनील कुमार, लिपिक शिवाजी पांडेय, अर्दली दिनेश कुमार मौजूद थे। दो कर्मचारी मौजूद नहीं थे। एक के बारे में अवकाश पर बताया गया, जबकि दूसरे के बारे में जानकारी दी गई कि वह अभी आ रहे हैं। कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि जिला उद्यान अधिकारी व एकाउंटेट मीटिंग में गए हैं। एक कक्ष में मटर का बीज रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी कक्ष में कई पत्रावलियां रखी गई थीं, जिन पर धूल जमी थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे सुरक्षित रखने के प्रति ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कार्यालय के बाहर मिले किसान जयप्रकाश तिवारी व संतराम वर्मा ने बताया कि उद्यान विभाग के कर्मचारियों की मनमानी की वजह से किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। कार्यालय में बीते दिनों आलू, प्याज व लहसुन आदि बीजों का वितरण किया गया, लेकिन इसका प्रचार प्रसार नहीं किया गया। कर्मचारियों ने अपने नजदीकियों को ही इसका लाभ दे दिया। जिला प्रशासन को इसकी जांच करानी चाहिए।

सभी कर्मचारियों को कार्यालय समय से पहुंचने का निर्देश है। मैं भी प्रतिदिन समय से कार्यालय पहुंचता हूं। आज अयोध्या में मीटिंग है, वहीं जा रहा हूं। अभी रास्ते हूं। सभी लोग समयबद्घता का पूरा ध्यान रखते हैं। योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित कराया जा रहा है।
संजय रस्तोगी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed