फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Number of centers decreased this time in UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार घट गई केंद्रों की संख्या

Wed, 27 Jan 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Number of centers decreased this time in UP board exam
अंबेडकरनगर। कोविड-19 को देखते हुए शासन ने वर्ष 2021 में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जहां 10 प्रतिशत परीक्षा केंद्र बढ़ाए जाने का निर्देश दिया था, वहीं जिले में परीक्षा केंद्र की संख्या विगत वर्ष के 117 केंद्रों की तुलना में 11 केंद्र कम होकर 106 केंद्र हो गई है। बुधवार को जो प्रस्तावित सूची प्रकाशित हुई है, उसमें 78 हजार 771 परीक्षार्थियों के लिए 106 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। 30 जनवरी तक दावे व आपत्ति जमा किए जाने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां ने जोर पकड़ लिया है। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार समस्या न हो, इसके लिए बीते दिनों परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन सर्वेक्षण शासन ने किया था। जरूरी प्रक्रिया के बाद बुधवार को प्रस्तावित 106 परीक्षा केंद्रों की सूची प्रकाशित की गई। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार बुधवार को जो सूची प्रकाशित हुई है, उसमें 106 केंद्रों पर कुल 78 हजार 771 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 42 हजार 246, जबकि इंटरमीडिएट के 36 हजार 525 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों शासन ने निर्देशित किया था कि कोविड-19 को देखते हुए विगत वर्ष बनाए गए केंद्र की तुलना में इस बार 10 प्रतिशत अधिक केंद्र बनाए जाएं। हालांकि बुधवार को जो सूची प्रकाशित हुई है, उसमें 11 केंद्र विगत वर्ष की तुलना में कम हो गए। विगत वर्ष कुल 117 केंद्र थे। उधर, डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में जहां लगभग एक हजार परीक्षार्थी कम हुए हैं, वहीं 11 परीक्षा केंद्र कम हुए हैं। बताया कि जो सूची बुधवार को प्रकाशित हुई है, वह प्रस्तावित सूची है। 30 जनवरी तक दावे व आपत्ति लिए जाएंगे, जिसे शासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र की अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed