{"_id":"630270427d882701e552c08e","slug":"ntpc-worker-dies-due-to-current-ambedkar-nagar-news-lko644646214","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी में मजदूर की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी में मजदूर की करंट से मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के एनटीपीसी में एक बार फिर से हुए हादसे में रविवार को मजदूर की मौत हो गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के सोनहरा बलरामपुर निवासी राममिलन वर्मा (47) रविवार को एनटीपीसी के लिए काम कर रही साईं संस्था के अधीन काम में जुटा था। इसी बीच वह विद्युत स्पर्शाघात का शिकार हो गया। वह ऊंचाई वाले स्थान से नीचे गिर पड़ा। उसे तत्काल एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सीएचसी टांडा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर प्रमोद कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जरूरी छानबीन की जा रही है। परिवारीजनों की तरफ से देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिल पाई थी।