फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NTPC Director took stock of Tanda Project

Ambedkar Nagar News: एनटीपीसी निदेशक ने लिया टांडा परियोजना का जायजा

Sun, 07 Apr 2024 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
NTPC Director took stock of Tanda Project
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी के निदेशक मानव संसाधन एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने रविवार को टांडा परियोजना पहुंचकर विधिवत जायजा लिया। कर्मचारियों के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि जिम्मेदारियों का निर्वहन आगे और भी करते चलना है।
विज्ञापन

एक दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे निदेशक मानव संसाधन दिलीप कुमार पटेल एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तर एन श्रीनिवास राव का परिसर स्थित सरयू भवन में अधिकारियों ने स्वागत किया। दोनों अधिकारियों ने ऐश डाइक क्षेत्र, कंट्रोल रूम, वैगन ट्रिपलर समेत कई अन्य स्थानों का विधिवत निरीक्षण किया। बिजली उत्पादन को लेकर किए जा रहे प्रयासों को देखा। सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। कर्मचारियों की सुविधा के लिए बनाए गए नवनिर्मित कैंटीन का उद्घाटन करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान आगे भी रखा जाएगा।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ प्रशासनिक भवन के सम्मेलन कक्ष में परियोजना की मौजूदा स्थिति एवं भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। युवा कार्यपालकों तथा अलग-अलग यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भी जरूरी फीडबैक लिया गया। मुख्य अतिथि दिलीप पटेल एवं संयुक्त महिला समिति की वरिष्ठ सदस्य ममता पटेल ने सरयू भवन परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक एके चट्टोपाध्याय, क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रमुख अनिल कुमार, महाप्रबंधक प्रचालन नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक चिकित्सा डॉ उदयन तिवारी, महाप्रबंधक परियोजना अतुल गुप्त, महाप्रबंधक प्रचालन अभय मिश्र व अपर महाप्रबंधक रजनीश कुमार खेतान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed