फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NTPC coal rack prevented the entry of four days

एनटीपीसी ने चार दिन रोका कोल रैक का प्रवेश

Tue, 05 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 05 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
NTPC coal rack prevented the entry of four days
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
एनटीपीसी थर्मल पावर प्रोजेक्ट प्रशासन ने स्टॉक अधिक होने के कारण कोयले की रैक का प्रवेश परिसर में रोक दिया। इससे तीन मालगाड़ियां एनटीपीसी के टांडा व अकबरपुर में चार दिन तक खड़ी रहीं। मंगलवार दोपहर बाद से एक एक मालगाड़ी का प्रवेश शुरू हो पाया।
विज्ञापन

 
टांडा रेलवे स्टेशन अधीक्षक सत्यनरायन सिंह ने बताया कि एनटीपीसी में कोयले की स्टॉक क्षमता 10 मीटर ऊंचाई तक होनी चाहिए, जो मौजूदा समय में 20 मीटर पहुंच गई है। परिसर में कोयला रखने की जगह नहीं है। इससे बीते 1 अप्रैल से 58 डिब्बों में लदा कोयला रेलवे स्टेशन पर खड़ा है।
विज्ञापन


इसके अलावा अकबरपुर रेलवे स्टेशन व एनटीपीसी गेट के निकट भी 58-58 डिब्बों की मालगाड़ियां कोयला लेकर खड़ी रहीं। जगह न होने के कारण एनटीपीसी प्रशासन मालगाड़ियों के प्रवेश को अनुमति नहीं दे रहा है। सूत्रों के अनुसार टांडा इकाई में प्रति माह 40 से 45 मालगाड़ी कोयला खपत करने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि कोयला आपूर्ति करने वाली कंपनियों को ई मेल के माध्यम से आपूर्ति बंद करने को कहा गया, लेकिन आपूर्ति बंद नहीं की गई। यह भी बताया जाता है कि इस बीच एनटीपीसी में कोयले की खपत कुछ कम हुई है, क्योंकि कोई एक इकाई ठीक से काम नहीं कर रही है।

स्टेशन अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद एक मालगाड़ी का प्रवेश हुआ है। उसे अनलोड कर दिया गया है। दूसरी गाड़ी भी भेजी जा रही है। अकबरपुर में जो मालगाड़ी खड़ी है, उसके लिए इंजन की व्यवस्था कराई जा रही है।


उधर एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि वे अवकाश पर हैं। उनसे अधिकारियों से बात कर जानकारी देने को कहा गया, तो उन्होंने बताया कि कोई अधिकारी फोन नहीं उठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed