फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NTPC

एनटीपीसी परिसर में हुआ जल संरक्षण संयंत्र का शुभारंभ

Mon, 05 Aug 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
NTPC
अंबेडकरनगर। एनटीपीसी के अग्निशमन परिसर में सोमवार को जल संरक्षण के उद्देश्य से बनी जल संरक्षण इकाई का विधिवत शुभारंभ हुआ। औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट प्रदीप मोरे ने कहा कि सरकार भी जल की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। इसके लिए जल शक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है। जल संरक्षण के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा तैयार जल संरक्षण पीट का उन्होंने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कहा कि जगह-जगह ऐसे प्रयास हों तो निश्चित रूप से गिरते भूगर्भ जल स्तर को सुधार सकते हैं। कई क्षेत्रों में भोजन से ज्यादा पानी की किल्लत है। ऐसे में भूगर्भ जल स्तर को बनाए रखना होगा। लोगों से आह्वान किया कि आवश्यकतानुसार ही पानी खर्च करें। पुलिसकर्मियों ने जल संरक्षण का संकल्प भी लिया। बाद में सीआईएसएफ जवानों ने एनटीपीसी परिसर के आसपास रूट मार्च किया। इस मौके पर सहायक कमांडेंट करमजीत सिंह, निरीक्षक एके सिंह, उपनिरीक्षक पीके राय, रामलखन सिंह, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed