फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   nter-district truck thief gang busted

अंतर जनपदीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 06 Feb 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
nter-district truck thief gang busted
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में अन्तर जनपदीय ट्रक चोर गिरोह का खुलासा करते एसपी आलोक प्रियदशी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर पुलिस व स्वाट टीम ने बीती रात अंतरजनदीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले व खरीदने वाले कबाड़ी सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन लाख 40 हजार रुपये समेत हजारों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में तीन ट्रक अंबेडकरनगर व एक ट्रक शाहगंज से चोरी करने की बात स्वीकार की है, जिन्हेें दो-दो लाख रुपये में सीतापुर निवासी कबाड़ी को बेचा था। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को बताया कि बीते दिनों सम्मनपुर थाना क्षेत्र से हुए दो ट्रक चोरी मामले में सम्मनपुर पुलिस टीम व स्वाट टीम खुलासे के लिए लगी हुई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर बरियावन पट्टी रोड स्थित देशी शराब की दुकान के पास से दसरैचा बसखारी निवासी अखिलेश यादव, पकड़ी मरहरा जलालपुर निवासी विपिन कुमार व सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ बहादुरपुर निवासी अंकुर यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया कि हम लोगों ने मिलकर 12 अक्तूबर को सैदापुर पेट्रोल पंप के पास से, 13 नवंबर को बरियावन पट्टी रोड स्थित देशी शराब की दुकान के पास से, 7 दिसंबर को मंगुराडिला पेट्रोलपंप से तथा 13 जनवरी 2021 को जौनपुर जिले के शाहगंज चिरैया मोड़ से एक ट्रक की चोरी की थी। इसके बाद सीतापुर के केशरीगंज रोड स्थित कबाड़ी मोहम्मद अफसर खां व मोहम्मद हाशिम उर्फ मोनू को 2-2 लाख रुपये में बेचा था। इसके बाद पुलिस ने सीतापुर पहुंचकर उन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल तीन लाख 40 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन, दो ट्रक इंजन, गियर बॉक्स, पापुलर साफ्ट आदि पार्ट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed