फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now the Chief Minister can come next week, the pandal has not been removed

Ambedkar Nagar News: अब अगले सप्ताह आ सकते हैं मुख्यमंत्री, नहीं हटा पंडाल

Fri, 13 Jun 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 13 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now the Chief Minister can come next week, the pandal has not been removed
मुख्यमंत्री के आगमन के लिए ​नहीं हटा शिवबाबा में लगा पंडाल।
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में शुक्रवार को निर्धारित दौरा अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद स्थगित कर दिया गया था। हालांकि मुख्यमंत्री के जल्द ही यहां आने की संभावना है। इसके पीछे वजह यह है कि अब तक शिवबाबा धाम परिसर में लगाया गया पंडाल सजा हुआ है। अगले एक से दो दिनों में इसकी पुष्टि होने की संभावना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का दौरा अब आगामी सप्ताह के शुरुआती दिनों में संपन्न कराया जा सकता है। संभावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए समस्त तैयारियां पूर्ववत संचालित रहेंगी। शिवबाबा धाम और श्रवण धाम में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करा लिया गया है। यहां लगाए गए पंडाल से कुर्सियां हटा दी गई हैं, लेकिन शेष ढांचा अभी मुख्यमंत्री के आगमन के इंतजार में है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों 1,184.12 करोड़ रुपये की लागत की कुल 198 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास प्रस्तावित है। इनमें 102 परियोजनाएं 631.60 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण की जा चुकी हैं। वहीं, 552.52 करोड़ रुपये की 986 परियोजनाओं का शिलान्यास होना है। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सिर्फ स्थगित हुआ था, जल्द ही उनका नया कार्यक्रम जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed