Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now Ram devotees in Ayodhya will know the importance of Shravan Dham

Ambedkar Nagar News: अब अयोध्या में रामभक्त जानेंगे श्रवण धाम का महत्व

Sun, 12 Jan 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now Ram devotees in Ayodhya will know the importance of Shravan Dham
विकासखंड कटेहरी ​स्थित श्रवण धाम मं​दिर।
प्रमन श्रीवास्तव
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। भगवान श्रीराम के अवतरण की नींव तथा मातृ-पितृ भक्ति के आस्था के केंद्र के रूप में स्थापित श्रवण धाम का महत्व अब अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को बताया जाएगा। इसके लिए श्रीराम नगरी में जिला प्रशासन पर्यटन विभाग के सहयोग से एक कार्यालय शुरू करेगा, जहां श्रवण धाम के साथ जिले के अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी।
विकासखंड कटेहरी की ग्राम पंचायत चिउंटीपारा स्थित मड़हा और बिसुही नदी के मिलन से तमसा नदी का उद्गम होता है। इसके तट पर स्थित पौराणिक श्रवण धाम में लाखों लोगों की आस्था है। पौराणिक मान्यता है कि यही वह स्थल है, जहां अयोध्या के राजा दशरथ ने शिकार के समय शब्दभेदी बाण से प्रहार किया था, जो श्रवण कुमार को जा लगा था। पुत्र वियोग में उनके नेत्रहीन माता-पिता ने राजा दशरथ को पुत्र वियोग का श्राप देकर संगम के इस घाट पर प्राण त्याग दिया था। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक यही घटना भगवान श्रीराम के अवतरण की नींव रही है। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के साथ ही श्रवण धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी खजाना खोल दिया था। इसे अब विस्तार देते हुए अयोध्या में जिला प्रशासन जल्द ही एक कार्यालय शुरू करेगा, जहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को श्रवण धाम का महत्व तस्वीर और इतिहास के माध्यम से बताया जाएगा। साथ ही ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से श्रद्धालुओं को यहां के दर्शन करने का पुण्यलाभ प्राप्त कराया जाएगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहां आकर भव्यता का अहसास हो सके, इसके लिए तमाम कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारा जा चुका है।
विज्ञापन


चार करोड़ से होगा श्रवण धाम का विकास
श्रवण धाम का विकास करने के लिए यूपी प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन की ओर से चार करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया गया है। इसके तहत नदी के घाट को विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं ठहरने के लिए इंतजाम किए जाएंगे। धाम तक पहुंचने के लिए सड़क, आकर्षक पुल, पार्क, पेयजल, शौचालय व अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द स्थापित होगी 50 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा
श्रवण धाम में गत वर्ष 25 फीट ऊंची रामलला की प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। अब यहां 50 फिट ऊंची हनुमान प्रतिमा स्थापित होगी, जिनके कंधों पर भगवान श्रीराम व लक्ष्मण विराजमान होंगे।




श्रवण धाम का महत्व अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को पता चल सके, इसके लिए शीघ्र कार्यालय शुरू किया जाएगा। श्रवण धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चार करोड़ की कार्ययोजना तैयार हो गई है, जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा। -अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed