{"_id":"65e6020821f6682ce60a6ebd","slug":"now-kakku-pandey-has-resigned-from-congress-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-111838-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अब कक्कू पांडेय ने दिया कांग्रेस से त्याग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अब कक्कू पांडेय ने दिया कांग्रेस से त्याग पत्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंडिया गठबंधन को जिले में एक और झटका लगा है। कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडेय कक्कू ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
वे बीते दिनों ही बसपा से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय के चाचा हैं। रितेश को बीजेपी ने अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से टिकट भी दे दिया है। कक्कू बसपा के टिकट पर सुल्तानपुर जनपद के इसौली विधानसभा सीट से वर्ष 2007 में चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी पत्नी रंजना पांडेय को कांग्रेस ने अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव में टिकट दिया था। रंजना फिलहाल कांग्रेस में बनी रहेंगी।
युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व लंबे समय तक प्रदेश सचिव रहे कक्कू ने तमसा बचाओ अभियान चलाने के साथ ही जिला बचाओ संघर्ष समिति की अगुवाई की थी। उनके एक भाई पवन पांडेय अकबरपुर से विधायक रहे, जबकि दूसरे भाई सांसद रहने के बाद जलालपुर से बीते दिनों सपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पत्र भेजकर कक्कू पांडेय ने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से वे पार्टी से त्यागपत्र दे रहे हैं। माना जा रहा है कि कक्कू ने अपने भतीजे सांसद रितेश पांडेय के पक्ष में खुलकर प्रचार-प्रसार करने के लिए यह निर्णय लिया है। कक्कू के समर्थन में कई कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। त्यागपत्र के बाद सोशल मीडिया पर कक्कू ने कांग्रेस पार्टी व कार्यकर्ताओं से अपने भावनात्मक रिश्ते का भी विस्तार से जिक्र किया।