{"_id":"62e035205e600d0d16482afe","slug":"now-in-anganwadi-centers-naunihal-will-study-on-desk-bench-ambedkar-nagar-news-lko6413054106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों में अब डेस्क-बेंच पर पढ़ाई करेंगे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों में अब डेस्क-बेंच पर पढ़ाई करेंगे नौनिहाल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत नौनिहाल भी अब डेस्क बेंच पर बैठकर पढ़ाई करेंगे। उन्हें जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इसके पहले चरण में जिले में प्राइमरी स्कूल परिसरों में संचालित 115 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए डेस्क-बेंच की खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसकी खरीदारी के लिए शासन स्तर से 18 लाख की बजट राशि आवंटित हुई है। इसका सीधा फायदा आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 20 हजार बच्चों को मिलेगा।
गुणवत्तायुक्त शिक्षण कार्य के लिए शैक्षिक सत्र 2022-23 से आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूल का दर्जा दिया गया है। प्री-प्राइमरी स्कूलों की देखरेख व शिक्षा देने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपी गयी है। नौनिहालों को अवस्थापना की सुविधा से सुसज्जित माहौल में शिक्षित करने के लिए पहले चरण में परिषदीय विद्यालय परिसरों में संचालित 115 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बैठने के लिए डेस्क के साथ गद्दायुक्त बेंच मुहैया करायी जाएगी।
इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत शासन से डेस्क व बेंच खरीद के लिए 18 लाख की बजट राशि भी स्वीकृत की है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर डेस्क व बेंच के ऐसे 10-10 सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रथम चरण में इस योजना का लाभ 115 ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा जो कि प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित हो रहे हैं। डेस्क व बेंच के एक सेट की कीमत 1550 रुपया होगी। शासन के निर्देशानुसार जेम पोर्टल से खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चकी है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने जताई खुशी
अकबरपुर के परवेज व अमित ने कहा कि सरकार का यह कदम अत्यंत सराहनीय है। इससे अब आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चे भी कान्वेंट स्कूल की तरह डेस्क व बेंच पर बैठकर पढ़ सकेंगे। भीटी के राजाराम व महरुआ के राजेंद्र ने कहा कि इससे बच्चों मेें केंद्र पर पहुंचकर पढ़ाई करने का आकर्षण भी बढ़ेगा। यह एक बेहतर योजना है।
निपुण भारत योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नौनिहालों को बेहतर तरह से शिक्षित करने की कवायद चल रही है। बच्चों को सुविधायुक्त माहौल में शिक्षित किया जा सके इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करायी जा रही है। चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पढ़ने के लिए डेस्क व बेंच की उपलब्धता जल्द ही सुनिश्चित करायी जाएगी।
भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए