{"_id":"cc9d03dbacedbecc5b58ec63a235e60d","slug":"notice-will-be-issued-to-ex-pradham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानों को जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानों को जारी होगा नोटिस
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बेपटरी हो चुकी एमडीएम व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने कड़े कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। बीते दिनों ही जलालपुर व टांडा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों को एमडीएम योजना का समुचित लाभ छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
अब उन प्रधानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है, जिन्होंने चुनाव में हारने के बावजूद अभी तक योजना के तहत उपलब्ध राशन विभाग को वापस नहीं किया या नए प्रधानों को उपलब्ध नहीं कराया।
इसी क्रम में सोमवार को कार्यालय में हुई बैठक में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक में बीएसए डा. राजबहादुर मौर्य ने ऐसे ग्राम प्रधानों की सूची उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया, जो बीते पंचायत चुनाव में हारे हैं और जिनके पास योजना के तहत खाद्यान्न अभी भी मौजूद है।
विज्ञापन
एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि जलालपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा बैठक के दौरान ही 9 ग्राम बसिया, जैनापुर, ताजूपुर, सोनगांव, लखनिया, कासिमपुर, रुकुनपुर कासिमपुर, नगपुर, खानपुर उमरन व खालिसपुर भटौली की सूची उपलब्ध करा दी, जहां के प्रधान ने हार के बाद भी खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया।