फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice will be issued to a dozen illegal coaching centers

Ambedkar Nagar News: एक दर्जन अवैध कोचिंग सेंटरों को जारी होगा नोटिस

Sun, 04 Aug 2024 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Notice will be issued to a dozen illegal coaching centers
अंबेडकरनगर। दिल्ली कोचिंग संस्थान में हादसे के बाद जिले में अवैध कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं। इसे लेकर चले अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक सेंटरों पर कार्यवाही होना तय है। इन सभी को विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया जा रहा है ।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तमाम बंदिशों के बावजूद गली-मोहल्लों में कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी चल रही हैं। विभाग के अनुसार जनपद में सिर्फ 98 कोचिंग सेंटरों का पंजीयन हुआ है। वहीं संख्या इससे कई गुना ज्यादा है। बीते दिन हुए निरीक्षण में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों में कई के पास सुरक्षा के कोई भी मानक नहीं मिले। जबकि सरकार ने कोचिंग सेंटरों के लिए मानकों के साथ पंजीकरण अनिवार्य किया है। छात्र संख्या के आधार पर शुल्क जमा करना होता है, ऐसा न करने वालों पर एक लाख के जुर्माने का भी प्राविधान है।
विज्ञापन

बीते दिनों जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस द्वारा नामित नोडल अधिकारी की टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे सेंटरों का निरीक्षण किया तो एक दर्जन से अधिक कोंचिंग सेंटर अवैध रूप से चलते मिले। इनमें कुछ के पंजीयन लंबे समय से समाप्त चल रहे हैं तो कुछ सेंटर विधिवत विद्यालय के रूप में संचालित हो रहे हैं। अब तक निरीक्षण में अवैध मिले कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई के लिए नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू का दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


होनी चाहिए यह सुविधा
किसी भी कोचिंग का संचालन स्कूल समय पर नहीं होना चाहिए। कोचिंग सेंटर स्नातक से कम योग्यता का शिक्षक नहीं रख सकता। पेयजल, अग्निश्मन यंत्र, हवादार हाॅल, पार्किंग व शौचालय की सुविधा होनी चहिए। पंजीयन समाप्ति के दो माह पहले ही नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा।


12 सेंटर मिले हैं अवैध
अवैध कोंचिंग सेंटरों के विरुद्ध जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहे अभियान में अब तक लगभग एक दर्जन अवैध सेंटर पाए गए हैं। उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। - गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article