{"_id":"596f8b294f1c1bff588b4613","slug":"notice-to-the-ongoing-29-unrecognized-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के चल रहे 29 विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के चल रहे 29 विद्यालयों को नोटिस
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मान्यता के जिले में संचालित 29 विद्यालयों को शिक्षण कार्य बंद करने की नोटिस डीआईओएस कार्यालय ने जारी किया है। कहा गया कि नोटिस के बाद भी जांच के दौरान यदि कक्षाओं का संचालन होता पाया गया, तो न सिर्फ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि संबंधित विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने बगैर मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस पर तत्कालीन डीएम के निर्देश पर पांच अलग अलग टीमों का गठन कराकर जांच अभियान चलाया गया। इसमें 29 विद्यालय ऐसे पाए गए, जिनकी या तो एक भी कक्षा की मान्यता नहीं थी, लेकिन इंटरमीडिएट तक का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन
किसी की कक्षा आठ तक मान्यता थी, लेकिन इंटर तक संचालन हो रहा था। टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी। इस पर डीएम ने डीआईओएस को निर्देशित किया कि ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी कर विद्यालय का संचालन बंद किया जाए। इस पर डीआईओएस विनोद सिंह ने ऐसे सभी 29 विद्यालयों को नोटिस जारी कर इन्हें अविलंब बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कहा गया कि यदि नोटिस के बाद भी कक्षा का संचालन किया गया, तो संबंधित विद्यालय पर न सिर्फ एक लाख रुपये का जुर्माना किया जाएगा, बल्कि प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर केस भी दर्ज कराया जाएगा।
बगैर मान्यता के संचालित जिन विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है, उनकी शीघ्र ही जांच की जाएगी। यदि नोटिस मिलने के बाद भी विद्यालय का संचालन होता पाया गया, तो 1 लाख का जुर्माना लगाए जाने के साथ ही विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा। -विनोद सिंह डीआईओएस