फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice to employee on going to BJP conference

Ambedkar Nagar News: बीजेपी के सम्मेलन में जाने पर कर्मचारी को नोटिस

Thu, 02 May 2024 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to employee on going to BJP conference
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भाजपा के तत्वावधान में एक दिन पहले नगर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित क्षत्रिय सम्मेलन में शामिल होना पीएचसी नेवादा में तैनात संविदा लैब टेक्नीशियन को भारी पड़ा। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही पूरे मामले की जांच सीएचसी भियांव में तैनात एमओआईसी को सौंप दी है।
विज्ञापन

एक दिन पहले बुधवार को जलालपुर नगर स्थित एक मैरिज हाॅल में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह के तत्वावधान में क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन हुआ था। इसमें पीएचसी नेवादा में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात सौरभ सिंह भी सम्मेलन में शामिल हुआ। उसने भगवा पगड़ी भी लगा रखी थी। उसका फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

इसे सीएमओ डॉ. राजकुमार ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना। उन्होंने संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सीएचसी भियांव के एमओआईसी डॉ. उमेश चौहान को पूरे की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed