फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice to 614 teachers for not arriving to check copies

Ambedkar Nagar News: कॉपी जांचने न पहुंचने पर 614 शिक्षकों को नोटिस

Wed, 20 Mar 2024 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Notice to 614 teachers for not arriving to check copies
अंबेडकरनगर। पांच केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से बुधवार को 614 उप प्रधान परीक्षक व परीक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने संबंधित को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इस बीच बुधवार को 41 हजार 735 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से उप प्रधान परीक्षक व परीक्षक के गैरहाजिर रहने का सिलसिला पहले दिन से जारी है। बुधवार को भी यही हाल रहा। बुधवार को कुल 616 परीक्षक व उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसमें बीएन इंटर कॉलेज के एक व डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज के तीन उप प्रधान परीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा बीएन इंटर कॉलेज में 54, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में 174, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में 47, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 251 व जनता इंटर कॉलेज फत्तेपुर बड़ागांव में 86 परीक्षक मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंचे। इन सभी को डीआईओएस ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------------------------

42 हजार कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार बुधवार को 41 हजार 735 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में 4845, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर में 10,355, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में 5336, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 18,014 व जनता इंटर कॉलेज फत्तेपुर बड़गांव में 3185 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।


---------------------------------
मांगा गया है स्पष्टीकरण

जो परीक्षक व उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित थे उन्हें नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी केंद्रों पर सुचारु रूप से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। - गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed