{"_id":"68dae709448c463f6e0c8f28","slug":"notice-to-102-schools-for-uploading-wrong-data-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-142984-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गलत डाटा अपलोड करने पर 102 विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गलत डाटा अपलोड करने पर 102 विद्यालयों को नोटिस
Tue, 30 Sep 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यू-डायस पोर्टल पर गलत डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले 102 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें तीन दिन में लिखित जवाब मांगा है। इनमें अकबरपुर के नौ, बसखारी एक, भीटी के छह, भियांव 15, जहांगीरगंज 13, जलालपुर 11, कटेहरी 17, रामनगर 13 व टांडा के 17 विद्यालयों को नोटिस मिला है।
दरअसल इसमें स्कूल में कक्षावार बच्चों की संख्या, शिक्षकों का विवरण व विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं का विवरण दर्ज करना होता है। इसके माध्यम से बेसिक शिक्षा या शासन में बैठे जिम्मेदार यू-डायस कोड के माध्यम से विद्यालय की सूचनाओं को एक क्लिक से जान लेते हैं। इन विद्यालयों को 11 अगस्त तक सही डाटा अपलोड करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद पोर्टल पर बच्चों की संख्या लंबित है। जो काई भी विद्यालय स्वीकार नहीं कर रहा है। प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इन विद्यालयों से तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।