{"_id":"62e182e91ed69a07fe5174d8","slug":"notice-pasted-to-remove-illegal-construction-ambedkar-nagar-news-lko6414618176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण हटाने को चस्पा की गई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण हटाने को चस्पा की गई नोटिस
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सड़क की भूमि पर अवैध निर्माण करने वाले नागरिकों को पीडब्लूडी ने जल्द कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी की है। बुधवार को संबंधित घरों पर नोटिस चस्पा कर 30 जुलाई से पहले अवैध निर्माण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है। कहा गया कि इसके बाद विभाग खुद पहल कर संबंधित अतिक्रमण को मौके से हटा देगा। इस नोटिस से संबंधित नागरिकों में हड़कंप का माहौल है।
गौरतलब है कि मालीपुर रेलवे स्टेशन के सामने मंदिर तक जाने के लिए कागजात में लगभग 26 फीट सड़क दर्ज है लेकिन सड़क की भूमि पर कई लोगों द्वारा अवैध ढंग से पक्का मकान बनवा लिया गया है। ऐसे में मंदिर तक जाने में श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ चुनमुन ने बीते दिनों डीएम को पत्र भेजकर रास्ते से अवैध निर्माण हटाने और मंदिर तक रास्ता बनवाए जाने की मांग की थी।
इसी क्रम में राजस्व टीम ने पैमाइश व चिह्नीकरण कर रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी को भेज दी थी। बीते सप्ताह टीम अवैध निर्माण को गिराने के लिए बुलडोजर के साथ मौके पर भी पहुंच गई। हालांकि इससे पहले संबंधित लोग मौके से हट गए। इस बीच बुधवार को पीडब्ल्यूडी ने सभी चिह्नित घरों पर वैध ढंग से नोटिस चस्पा कर 30 जुलाई तक अवैध निर्माण हटा लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जेई अमितेश शाह ने बताया कि 30 जुलाई के लिए पहले अवैध निर्माण हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। यदि संबंधित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो उसे जेसीबी से हटवा दिया जाएगा।