फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice given to three workers

बिना अवकाश अनुपस्थित तीन कर्मियों को नोटिस दिया

Thu, 04 Mar 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Notice given to three workers
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन ने गुरुवार को कटेहरी ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। यहां पूरी तरह मनमानी का माहौल दिखा। दो महिला कर्मचारी नदारद थीं। उनका प्रार्थना पत्र तो मिला लेकिन उस पर अवकाश स्वीकृत नहीं था। एक अन्य महिला कर्मचारी भी अवकाश पर मिली। उसका कोई प्रार्थना पत्र मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

डीएम ने इस पर सभी संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। ब्लाक में चल रही मनमानी की हद यह कि परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए एक ग्रामीण भी भटकता मिला। उसके प्रार्थना पत्र पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जांच के बाद सब कुछ सही पाए जाने पर प्राथमिकता के साथ परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन गुरुवार को औचक निरीक्षण पर कटेहरी पहुंचे तो वहां उन्हें एक के बाद कई तरह की मनमानी व लापरवाही देखने को मिली। एक ग्रामीण परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए परेशान दिखा। डीएम ने सेमरी निवासी संतराम से बात की तो उसने बताया कि तमाम कोशिश के बाद भी उसका नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बीडियो को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के साथ जांच की जाए। सब कुछ सही पाए जाने पर अविलंब परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज हो। ब्लॉक परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के निरीक्षण में महिला कर्मचारी इंद्रावती वर्मा अनुपस्थित मिली।
महिला कर्मचारी स्वर्णलता सिंह व माधुरी सिंह भी नहीं थीं लेकिन उनका अवकाश प्रार्थना पत्र मौजूद था। यह बात अलग है कि अवकाश स्वीकृत हुए बिना ही दोनों महिला कर्मचारी अनुपस्थित थीं। डीएम ने इस पर तीनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर में खुले में तारों को दुरुस्त कराने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास या फिर शौचालय के लिए यदि कोई शिकायत लेकर आए तो वे स्वयं जांचकर लाभार्थी को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

डीएम ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीरेंद्र सिंह के अशिष्ट व्यवहार पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह समेत कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed