फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Not only an anesthesist, how to run ventilator in MCH wing

एनेस्थेसिस्ट ही नहीं, एमसीएच विंग में कैसे चलें वेंटिलेटर

Thu, 22 Apr 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Not only an anesthesist, how to run ventilator in MCH wing
टांडा। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिले में लेवल-2 के दो अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से एक महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज तथा दूसरा टांडा का एमसीएच विंग है। मेडिकल कॉलेज में 300 बेड का कोविड अस्पताल स्थापित किया गया है, जबकि एमसीएच विंग में 200 बेड का अस्पताल है।
विज्ञापन

कहने को तो लेवल-2 के अस्पतालों में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध होती है, लेकिन टांडा के एमसीएच विंग की जो स्थिति है वह सरकार की व्यवस्था के मुंह पर तमाचा है। अस्पताल में किसी भी एनेस्थीसिया चिकित्सक की तैनाती आज तक नहीं की गई है। जबकि वेंटिलेटर का संचालन एनेस्थेसिस्ट के द्वारा ही किया जाता है। ऐसी स्थिति में जब इस कोविड अस्पताल में कोई तैनात ही नहीं है, तो वहां भर्ती होने वाले मरीजों को लेवल-2 के अस्पताल की सुविधा कैसे प्रदान की जाती होगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष ही टांडा के एमसीएच विंग को कोविड-19 का दर्जा दिया गया था। उस दौरान शासन स्तर से वहां पर एक बेहोशी के चिकित्सक डॉॅ. जितेंद्र प्रसाद की तैनाती हुई थी, जिन्हें महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर संबद्ध कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहले से एक डॉक्टर मौजूद थे। मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में बेहोशी के दो चिकित्सक कार्य कर रहे हैं, जबकि एमसीएच विंग 200 बेड के अस्पताल में कोई भी बेहोशी का चिकित्सक नहीं है। ऐसी स्थिति में वहां पर मरीजों को किस तरह से सुविधाएं मिल रही हैं, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के नोडल अफसर व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानंद ने स्वीकार किया कि एमसीएच विंग में कोई भी बेहोशी का चिकित्सक नहीं है। इसलिए मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बताया कि जो भी बेहोशी के चिकित्सक हैं, वह मेडिकल कॉलेज में हैं।

इससे साफ है कि जिले का स्वास्थ्य महकमा व सरकार कोविड-19 के इलाज के प्रति कितना गंभीर है। लेवल-2 के इस कोविड अस्पताल में मरीजों को लेवल-1 की सुविधा ही मिल पा रही है। स्थानीय मनोज कुमार, जयप्रकाश, सुंदर व मनीष कुमार आदि ने एमसीएच विंग में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed