फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Normal work started in offices after elections

Ambedkar Nagar News: चुनाव के बाद कार्यालयों में शुरू हुआ सामान्य कामकाज

Fri, 07 Jun 2024 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Normal work started in offices after elections
अंबेडकरनगर। दो माह से अधिक समय तक चली लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी अपनी कुर्सी विधिवत संभाल ली। कहीं अधिकारी व कर्मचारी जरूरी काम निपटाते नजर आए तो कहीं फुर्सत के क्षण में बैठे कर्मचारी अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से से अधिकारी व कर्मचारी चुनाव की तैयारियों में जुटे रहे। मतदान से लेकर मतगणना तक में ड्यूटी पर लगे अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में इस दौरान कम समय दे सके। चुनाव में ड्यूटी लगने व आदर्श आचार संहिता लगी होने के चलते ज्यादातर कार्य भी या तो ठप थे या फिर धीमी गति से हो रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को चुनावी परिणाम आने के बाद बृहस्पतिवार को ही ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालय पहुंच गए। सामान्य ढंग से कामकाज शुक्रवार को पटरी पर लौटता दिखा। अधिकारियों व कर्मचारियों ने लंबित कार्यों को तेजी से निपटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन में स्थित समाज कल्याण विभाग, पिछड़ावर्ग कल्याण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण समेत अन्य कार्यालय के अलावा कलेक्ट्रेट स्थित एक दर्जन से अधिक कार्यालय शुक्रवार को गुलजार रहे। लोग अपनी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जिनका निस्तारण भी अधिकारियों ने किया। विभिन्न तहसीलों व ब्लॉकों के साथ ही कलेक्ट्रेट तक फरियादी अपनी अपनी समस्या लेकर पहुंचे।

अकबरपुर तहसील में मिले बेवाना के राघवेंद्र व शहजादपुर के शीतल ने कहा कि चुनाव के चलते काम नहीं हो पा रहा था। अब अधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान कराया। उधर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने कहा कि सभी विभागों में सामान्य कामकाज शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed