{"_id":"59495cde4f1c1bfe2d8b45cd","slug":"nomination-in-the-nine-block-panchayat-by-election-process-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव प्रक्रिया शुरू नौ ब्लॉक में हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव प्रक्रिया शुरू नौ ब्लॉक में हुआ नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में 7 ग्राम प्रधान, 68 ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। संग्रामपुर व पंथीपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए एक एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया जिससे उनके निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है।
शेष पांच ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 21 प्रत्याशियों ने संबंधित विकासखंड कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। अकबरपुर ब्लॉक के करतोरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 1 जुलाई को ग्राम प्रधान के 7, ग्राम पंचायत सदस्य के 68 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए उपचुनाव होना है।
इसके लिए मंगलवार को सभी नौ विकासखंडों में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह 10 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जो शाम चार बजे तक जारी रही। अकबरपुर विकासखंड के आरओ अश्विनी कुमार ने बताया कि संग्रामपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए मात्र एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
इसी विकासखंड के सुबारपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सदस्य पद के लिए कुर्की महमूदपुर व दरगाह शाहरमजान ग्राम पंचायत में एक एक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। इसी विकास खंड के करतोरा ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए दो प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
जलालपुर के पंथीपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव में मात्र एक उम्मीदवार ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। ऐसे में यहां भी ग्राम प्रधान के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद प्रबल हो गई। इसी विकास खण्ड के लाभापारा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए चार सदस्यों ने अपने अपने पर्चे भरे।
बड़ेपुर व लखनिया ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए पांच पांच उम्मीदवारोघं ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। भियांव विकास खण्ड के अम्मरपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।