{"_id":"62152fc05d4c9e54115c73ed","slug":"nishad-samaj-came-forward-to-defeat-bjp-ambedkar-nagar-news-lko618998852","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को हराने के लिए आगे आए निषाद समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को हराने के लिए आगे आए निषाद समाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। भाजपा ने वायदा कर सिर्फ धोखा देने का काम किया। भाजपा को सत्ता में आने से रोकना होगा। निषादों के हक में काम यहां नहीं हो पा रहा है। उक्त बातें विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को आलापुर विधानसभा क्षेत्र में कहीं।
नरियांव में पार्टी प्रत्याशी प्रेमलता भारती के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज के वोट की बदौलत भाजपा केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाती है, लेकिन आज तक हमारे समाज के हित की बात नहीं करती। कहा कि उत्तर प्रदेश में विकासशील इंसान पार्टी 50 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
जिन सीटों पर वीआईपी प्रत्याशी नहीं लड़ रहे हैं, वहां भाजपा को हराने के लिए सपा, बसपा व कांग्रेस किसी को वोट कीजिए, जिससे भाजपा सत्ता में न आ सके। सिर्फ 5 किलो मुफ्त राशन से देश व समाज का भला होने वाला नहीं है। यदि 2024 तक निषाद समाज को आरक्षण नहीं दिया गया, तो केंद्र सरकार को भी सत्ता से बाहर किया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष जैसराज निषाद, दुर्गा प्रसाद निषाद, प्रेमलता, नितेश कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)