फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nishad Raj entrance gate installed in place of Syed Muzaffar

Ambedkar Nagar News: सैयद मुजफ्फर की जगह लगा निषाद राज प्रवेश द्वार

Thu, 29 May 2025 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nishad Raj entrance gate installed in place of Syed Muzaffar
किछौछा स्थित लगा नया प्रवेश द्वार।संवाद
किछौछा (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के जलालपुर रोड स्थित शिशु मंदिर चौराहे पर सैयद मुजफ्फर प्रवेश द्वार की जगह निषाद राज प्रवेश द्वार लगवा दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व में पुराना बोर्ड हटाने पर विवाद हुआ था, जिसके संबंध में केस भी दर्ज हुआ था। पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने निषाद बहुल वार्डों को ध्यान में रखते हुए इस स्थान पर निषाद राज प्रवेश द्वार के नाम से नया साइन बोर्ड लगाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा था, जिसे स्वीकृति मिली थी। इस नामकरण का उद्देश्य निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास व पौराणिक योगदान को सम्मान देना था। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नया बोर्ड स्थापित करा दिया है।
विज्ञापन

संतकबीर नगर के पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उनके अनुरोध पर चेयरमैन ने नगर पंचायत क्षेत्र में निषाद राज द्वार का निर्माण करवा कर तथा साइन बोर्ड लगवाकर निषाद समाज के गौरव को सम्मानित करने का कार्य किया है। वहीं पूर्व सांसद मौलाना मुजफ्फर हुसैन के पुत्र सैयद मुशर्रफ हुसैन (चुन्नू मियां) ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पिता ने नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनके नाम का बोर्ड हटाना न केवल अनुचित है, बल्कि एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि का अपमान भी है। चेयरमैन ने बताया कि क्षेत्र में निषाद समुदाय की बहुलता को देखते हुए निषादों के पूज्य और अग्रणी महापुरुष निषाद राज के नाम से द्वार बनाया गया है, जिससे समुदाय को सम्मान की अनुभूति हुई है। जल्द ही निषादराज की भव्यप्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed