फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nine injured in road accidents, one sent to trauma

मार्ग दुर्घटनाओं में नौ घायल, एक ट्रॉमा रेफर

Tue, 24 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 24 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nine injured in road accidents, one sent to trauma
accident shimla

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन वृद्ध समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत खजावां गांव निवासी विकास (16) पुत्र पारसनाथ रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत करतोरा गांव निवासी सूरज (19) पुत्र रमाकांत रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।  उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत  रामनगर निवासिनी सावित्री देवी (62) पत्नी राजकुमार सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उन्हें पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तकिया गांव निवासी रवि (20) पुत्र विचित्र सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव निवासी पुल्लू खां (60) पुत्र अकबर सोमवार सुबह घर  के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सम्मनपुर  थाना क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर चकिया गांव निवासी रवि शुक्ल (25) पुत्र विचित्र नरायण सोमवार सुबह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी सुखराम (65) पुत्र रमाकांत सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली निवासी सुनील (33) पुत्र रामनिहोर व घनश्याम (23) पुत्र जंगबहादुर सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed